Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

55 वर्षीय पुलिसकर्मी ने फरीदाबाद से बाघा बॉर्डर तक साइकिल से यात्रा करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा पुलिस के फरीदाबाद जिला में पदस्थापित 55 वर्षीय उप-निरीक्षक हुकुम सिंह एवं 26 वर्षीय भव्य कौशिक ने सेक्टर- 30 पुलिस लाईन फरीदाबाद से बाघा बॉर्डर (1062 किलोमीटर) तक साइकिल से यात्रा करके पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के सम्बंध में लोगों को जागरूक करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया है।

आजकल की बात करें तो ज्यादातर लोग थोड़ी दूरी पर यदि सब्जी भी लेना होता हैं तो बड़े बड़े वाहन लेकर सड़क पर निकल जाते है जिससे ट्रैफिक की समस्या तो होती ही है साथ ही प्रदूषण भी फैलता है। यदि लोग अपने स्थानीय क्षेत्र का कार्य साइकिल से या पैदल चलकर करेंगे तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और प्रयावरण भी  संरक्षित रहेगा। हुकम सिंह का कहना है कि अभी जो कोविड- 19 की वैश्विक महामारी चल रही है उससे बचने के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहना जरूरी हैं।

स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग एक  बहुत ही अति उत्तम साधन हैं। हुकम सिंह के द्वारा जुलाई 2020 से लेकर आज तक कुल 12957 किलोमीटर की दूरी साईकिल द्वारा तय की जा चुकी हैं।उप-निरीक्षक हुकम सिंह से जब यह पूछा कि आप इस कार्य का श्रेय किसको देना चाहेंगे तो उनका स्पष्ट कहना था कि उनके वरिष्ठ अधिकारीगण जिनके प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन से ही वह समाज एवं  राष्ट्र हित मे निरंतर जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा साइकिलिंग करने से वह खुद को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रख पा रहे है जोकि पुलिस विभाग में एक बड़ा मापदंड होता हैं। 55 वर्षीय सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह से आज के युवा प्रेरणा लें तथा समाज एवं राष्ट्र को उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर ले जायें।

Related posts

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड को बंधक बना एक करोड़ रुपए के सिगरेट लूट के मामले में 7 आरोपित पकड़े गए, बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा आबकारी विभाग ने 2025-27 के लिए आबकारी नीति में दूसरे दौर की नीलामी में अधिक राजस्व किया प्राप्त – विनय प्रताप सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ट्रेड लाईसेंस के विरोध में व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के नेतृत्व में मेयर व डिप्टी मेयर को ब्यापारियों ने सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!