Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लालकिले पर कब्जा करने वाले किसान नहीं हो सकते, किसानों से की अपील, देश के खिलाफ षडयंत्र करने वालों से रहें दूर 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जब देश अपना 72वां गणतंत्र मनाने की तैयारी कर रहा था, उस समय कुछ लोग देश विरोधी गतिविधि की योजना बना रहे थे और उन्होंने ठीक 26 जनवरी के दिन लालकिले की प्राचीर पर कब्जा कर लिया। क्या इन्हें किसान कहा जा सकता है। मैं किसानों से अपील करता हूं कि वह ऐसे लोगों से दूर रहें। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने मीडिया को दिए बयान में कहे ।

नागर ने कहा कि करीब दो महीने से किसानों के नाम पर जो भी हो रहा है, उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है। सरकार हर संशोधन के लिए तैयार है लेकिन दिल्ली को घेरकर बैठे लोग कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इतने वर्षों से इस देश में किसानों के प्रति सोचने वाली मजबूत सरकार आई है, जिससे कुछ लोग डरे हुए हैं। वह किसानों की आड़ में अपने मंसूबे पूरा करना चाहते हैं। वह देश तोडऩे और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका किसानों से कुछ भी लेना देना नहीं है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड निकालने की जिद करने वाले लोगों ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया, देश की जनता के साथ धोखा किया है। अब वह एक दूसरे पर आरोप लगाकर खुद को पाक साफ बताने की कोशिश कर रहे हैं। नागर ने कहा कि घोषित रूट से आगे बढक़र लालकिले और आईटीओ जैसी जगहों पर कब्जा करने की पूर्व नियोजित चाल को देशवासी देख रहे हैं। इस घटना से अब पर्दा पूरी तरह से हट गया है। जिसे देश के लोग देख और समझ रहे हैं। इसलिए अब देशविरोधी ताकतों की चाल में कोई नहीं फंसने वाला है।

Related posts

विधायक मूलचंद शर्मा की व्यक्तिगत लड़ाई मुझसे हैं,जनता से नहीं, पानी सप्लाई बंद करके जनता को परेशान न करें, पार्षद दीपक

Ajit Sinha

हरियाणा: अवैध नशे के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव की मुहिम ‘प्रयास’ संस्था का अगला पड़ाव बना रोहतक

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14,20,500 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक वकील सहित 3 पकड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!