Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं मिलने पर सीपी कार्यालय के प्रांगण में की जमकर नारेबाजी- देखें वीडियो।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह से सेक्टर -21 सी स्थित कार्यालय में मिलने आए पलवल के किसानों को पहले तो गेट के बाहर रोकने और समझाने की कोशिश गई, पर किसान उनकी बातों को समझने को बिल्कुल तैयार नहीं थे,वावजूद इसके किसान जबरन पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के पास पहुंचे,

फिर किसानों ने पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह और डीसी यशपाल सिंह और पलवल  डीसी से मुलाकात की और ट्रैक्टर रैली को बल्लभगढ़, फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली ले जाने की अनुमति मांगी पर जिला प्रशासन ने फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली रैली ले जाने की अनुमति नहीं दी,

से नाराज किसानों ने खटटर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर निकले और मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों ने कहा कि जितना चाहे रोक ले पर वह तो ट्रैक्टर रैली निकाल कर फरीदाबाद नेशनल हाइवे -2 के रास्ते दिल्ली जरूर जाएंगे। बताया जाता हैं कि  जिला प्रशासन व किसानों के रुख को देखते हुए कल मंगलवार को काफी तनाव पूर्ण रहने वाला हैं।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिसार से ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 का हुआ भव्य आगाज-सीएम

Ajit Sinha

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 12 कुण्डीए यज्ञ महोत्सव सम्पन्न।

Ajit Sinha

महिला सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू  होंगी तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित,डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!