Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने बैंकिंग घोटाला और सिम स्वैप घोटाले के 1 सनसनीखेज मामले में 4 को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट टीम ने बैंकिंग घोटाला और सिम स्वैप घोटाले के एक सनसनीखेज मामले में चार आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इन सभी आरोपितों को थाना आनंद परबत, दिल्ली में केस न. 130 /2020 , दिनांक 26 मार्च 2020 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 419, 420 व आईटी एक्ट के तहत दर्ज केस में अरेस्ट किया गया हैं। इन सभी आरोपितों के खिलाफ गुरुग्राम , दिल्ली , आजमगढ़ के थानों में केस दर्ज हैं। करोड़ों रूपए के घोटाला करने का केस दर्ज  हैं। 

पुलिस बतातें हैं कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम आशुतोष यादव निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश , उम्र 32 साल, राहुल यादव, निवासी जिला जौनपुर , उत्तरप्रदेश , उम्र 25 साल, राजेश राज भर, निवासी आजमगढ़ , उत्तरप्रदेश, उम्र 38 साल व अरविन्द यादव उर्फ़ बंधन निवासी जौनपुर , उत्तरप्रदेश , उम्र 29 साल हैं। पुलिस की माने तो एक कंपनी मालिक की राजिंदरा प्लेस में बैंक के अपने ओवरड्राफ्ट खाते को धोखाधड़ी से हैंक किया गया और उसके खाते से 30 लाख रूपए की राशी को, अपने सीम को टेलिकॉम कंपनी से जारी अपने बैंक खाते से भी जोड़ा और ये राशी निकाल ली।         

Related posts

लड़की से शादी करने के लिए फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बना था, शक होने पर लड़की ने किया पुलिस के हवाले, अरेस्ट।

Ajit Sinha

गौकशी के फिराक में घूम रहे गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 15-15 हजार इनामी चार बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

सरकारी धन के दुरुपयोग प्रकरण में बड़ी कार्रवाई- 4 आरोपित पकड़े गए, गहन जांच जारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!