Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मोबाइल लूटने के चक्कर में की थी ओला टैक्सी चालक राज कुमार की चाकुओं से गोद कर हत्या, दो लोग अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओला टैक्सी चालक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच , डीएलएफ ने आज नाबालिक सहित सहित दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। दोनों आरोपित नहरपार के गांव जाजरू का रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपित का नाम राहुल हैं जबकि दूसरा आरोपित नाबालिक हैं। टैक्सी चालक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। हत्या का वारदात 6 जनवरी 2021 को अंजाम दिया गया था। मरने वाले टैक्सी चालक का नाम राज कुमार हैं और वह सेक्टर-23, फरीदाबाद का रहने वाला हैं। 

पुलिस के मुताबिक बीते 6 जनवरी 2021 को आरोपितों ने लूट की योजना बनाई और बल्लभगढ़ बर्तन की एक दुकान से चाक़ू ख़रीदा था और शाम के समय सेक्टर-20 , फरीदाबाद से ओला कार जाजरू जाने के लिए किराए पर की। जब ओला कार गांव शाहपुरा के नजदीक पहुंची तो आरोपितों ने कार को रुकवा कर किराया पूछा और किराया देने के बहाने मौका मिलते ही पीछे से चालक की गर्दन पर चाकू से वार किया और चालक को पीछे खींच लिया पिछली सीट पर खींचकर उसकी छाती में कई बार वार कर उसकी हत्या कर चालक की जेब से उसका मोबाइल फोन लूट कर गाड़ी को ले जाकर थोड़ा दूर छोड़ कर फरार हो गए थे।जिस पर आरोपितों के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतक राजकुमार निवासी संजय कॉलोनी सेक्टर-23,फरीदाबाद का रहने वाला है। ओला में कार चलाने का काम करता है,इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच, डीएलएफ को सौंपी गई थी। घटनास्थल से प्राप्त किए गए साक्ष्यों के आधार पर और अपनी विशेष सूत्रों की मदद से पुलिस ने आरोपितों  की पहचान कर आरोपित राहुल को जाजरू और नाबालिग आरोपित को नोएडा उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया हैं, कल वीरवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।  

Related posts

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल मुंशी लाल को हौंडा सीआर वी कार में सवार इंजिनियर ने कुचल कर की हत्या।

Ajit Sinha

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

होटल मालिक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक मास्टरमाइंड अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!