Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़,चार बदमाशों को गोली लगी, तीन फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में छपरौला गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में लूट करने वाले बदमाशों के एक गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचकर भाग नि कलने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में चार बदमाशों के पैर गाली लगी है हालाकिं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रही है।

छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी और वेयरहाउसों के सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लूट आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जिसको लेकर पुलिस ऐसे बदमाशों की तलाश में थी रविवार देर रात को औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा खोल दिया।

पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में गाजियाबाद निवासी सोनू पुत्र रहीस, नौसाद, फरहान व अमान के पैर में गोली लगी है चारों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि बदमाश वर्ना कार और एक छोटे हाथी मिनी ट्रक में सवार होकर आए थे किसी कंपनी के गोदाम या वेयर हाउस में लूट की योजना थी।

Related posts

फरीदाबाद: एसएचओ खेड़ी पुल इंस्पेक्टर सुभाष नहीं रहे, फरीदाबाद पुलिस ने खोया एक बेहतरीन अफसर: पुलिस प्रवक्ता

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर देशभर में पांच लाख लोगों से एक अरब रुपये से ज्यादा की ठगी पांच को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो पिछले लगभग 33 महीनों से लापता थी, बरामद, तलाशने के लिए 20,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!