Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, किसानों की मांगों का हल बातों से निकलेगा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा व्यक्त की है कि कृषि सुधार अधिनियमों से संबधित विभिन्न किसान संगठनों की मांगों के संदर्भ में वार्ताओं के माध्यम से ही कोई हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि जब एक साथ काफी सारे विषयों को लेकर वार्ताओं का क्रम चला है तो निश्चित ही हल निकलने की आशाएं प्रबल हुई हैं तभी आगामी वार्ता का कार्यक्रम तय हुआ है।
       
मनोहर लाल आज नई दिल्ली में सायंकाल केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह से मुलाकात के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि वार्ताओं के माध्यम से अवश्य ही समाधान की ओर बढ़ा गया है। तीन कृषि सुधार अधिनियमों के अतिरिक्त और भी काफी विषय व प्रावधान हैं, जिन पर चर्चाएं चली हुई हैं। तीनों कृषि सुधार अधिनियमों को वापस लेने की किसानों संगठनों की मांगों के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मात्र यही विषय होता तो वार्ताओं का क्रम पहले ही समाप्त हो चुका होता। वार्ताओं का क्रम सतत रूप से बना हुआ है और अवश्य ही हल निकालेगा।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डुबोकर हत्या का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के दिए निर्देश

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!