Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: जनता के साथ ट्विटर पर भी जानकारी साझा करेंगे- डीजीपी मनोज यादव 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया पहल के तहत, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने जनता के साथ दैनिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने तथा अपराध की रोकथाम बारे जागरूकता पैदा करने के लिए डीजीपी हरियाणा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट /कहचींतलंदं लॉन्च किया। डीजीपी ने कहा कि उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई जानकारी साइबर अपराध,आर्थिक अपराध, सड़क सुरक्षा सहित महिलाओं व बच्चों के खिलाफ क्राइम आदि जैसे विषयों से संबंधित होगी।
           
इसके लिए लोग नवीनतम अपडेट और जानकारी प्राप्त करने के लिए /कहचींतलंदं को फाॅलो कर सकते हैं।यादव ने कहा कि ट्विटर पर आने के विचार की वजह यह है कि अपराध से बचाव व रोकथाम के लिए आम जनता के साथ इस संबंध में टिप्स साझा करना बेहद आवश्यक है। सोशल मीडिया पर यूज़रस की संख्या को देखते हुए उन्हें हरियाणा पुलिस के विभिन्न जन-हितैषी निर्णयों व पहलों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने यह अनुरोध भी किया कि अगर किसी नागरिक को कोई समस्या या शिकायत है, तो वे इसे हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल पर ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं। जहां से वे अपनी शिकायतों के निपटान की प्रगति बारे भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related posts

बीजेपी का मिशन-2024: हरियाणा में 4400 युवा विस्तारक उतरेंगे फील्ड में: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में उठाए मजबूत कदम : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!