Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर -85 में एक सीनियर सिटीजन की आई 10 कार में जिंदा जलने के कारण मौत हो गई।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद में मेन रोड रोड आज दोपहर के लगभग एक बजे एक सीनियर सिटीजन की चलती कार में आग लग गई। जब तक इस वह अपने आप को संभाल पाता, तब तक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और उसकी कार में ही जिंदा जलने के कारण मौत हो गई। मृतक के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा। इस केस की आगे की आगे की कार्रवाई खेड़ीपुल थाने की पुलिस कर रही हैं। 

एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना हैं कि आज दोपहर के लगभग 1 बजे ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर -85 रोड पर एक कार में भयंकर आग लगने  और उस कार में एक शख्स फंसा हुआ हैं, की  इस सूचना मिलने के बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए  हैं। इससे पहले उन्होनें फायर बिग्रेड को सूचित कर दिया। उनका कहना हैं कि जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कार के चारों तरफ आग लगी हुई थी। ड्राईवर सीट बैठा शख्स आग में जिंदा जल गया और उसकी कार में ही मौत हो गई। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान पता चला कि कार आई -10 था और मरने वाले शख्स का नाम सुरेश, उम्र 65 साल , निवासी मकान न. 929 , सेक्टर -29 , फरीदाबाद हैं। यह मकान हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में हैं या हुड्डा सेक्टर-29  में हैं।

यह अभी कंफर्म नहीं हैं। उनका कहना हैं कि मृतक सुरेश के परिजन को इस घटना के बारे में बताया गया हैं और वह अभी आ गए हैं और उनकी टीम इसके आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं। मृतक सुरेश के डेड बॉडी का पोस्ट मार्टम कल बुधवार को किया जाएगा।  सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जब आग लगने की भनक उसे लगी तो उसने अपने कार को साइड में खड़ी कर दी, जब तक वह कार से बाहर निकल पाता तब तक आग ने अपने चपेट में ले लिया। 

Related posts

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी – कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना ही काम करने नीयत है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव पलवली में तीन एकड़ भूमि पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन का चला बुलडोजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना के समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां में दानी दाताओं द्वारा दिए गए उपकरणों को अभी तक चालू नहीं किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!