Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव पलवली में तीन एकड़ भूमि पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन का चला बुलडोजर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को नहरपार के गांव पलवली में एक अवैध कॉलोनी में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की यह तोड़ फोड़ भारी पुलिस फोर्स के साए में की गई है। यह अवैध कॉलोनी लगभग 3 एकड़ भूमि पर विकसित की गई थी। इसमें 8 मकानें, एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 3 निर्माणाधीन मकानें, 45 डीपीसी और 4 चारदीवारी बने हुए थे जिसे आज उपरोक्त विभाग ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। शिकायत के आधार पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। यह जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने दी है, और कहा उनकी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने कसा शिकंजा: फिरौती मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के वाले को पहुँचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रसाशन का दायित्व: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसान मेहनत करके लोगो को अन्न उपलब्ध कराता है उद्योगपति शहरी किसान की भूमिका निभाते हैं- विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x