Athrav – Online News Portal
नोएडा

ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा आग पर काबू पाने जुटी 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना- 39 के ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट मे आज  सुबह साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण फर्नीचर मार्केट धू–धू कर जलने लगा। आग लगने  की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पहले 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची, फिर आग भयावहता को देखते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
 
पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों  का कहना है कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। लेकिन अभी टीन शेड के नीचे लकड़ियां सुलग रही है। टीन शेड को हटाकर आग को बुझाया जा रहा है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है इस हादसे में किसी जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है। 

Related posts

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल- अरेस्ट

Ajit Sinha

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

नॉएडा: अंग्रेजों के नक्शे कदम पर भाजपा, अगस्त क्रांति पर सपा नेताओं ने हाथों में जंजीर बांधकर किया व्यवस्था का विरोध

Ajit Sinha
error: Content is protected !!