Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मनोज सरपंच हत्याकांड के चौथे और पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा, सेक्टर -17 ने आज मनोज सरपंच के हत्या के चौथे और 5000 रूपए ईनामी एक बदमाश को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इस आरोपित के पास से एक देशी कट्टा व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया हैं। आरोपित ने मनोज सरपंच, निवासी अलीपुर , गुरुग्राम  की हत्या की वारदात को बीते 15 जुलाई 2020 को उस समय दिया था जब वह कृष्णा अस्पताल, सोहना  से अपने बेटी को दवाई दिला कर वापिस अपने गाडी से घर लौट रहा था।

पुलिस बतातें हैं कि आरोपित का नाम मुकेश कुमार उर्फ़ प्रिंस ,निवासी मकान नंबर- 1493 वार्ड नंबर-5 न्यू अग्रवाल कॉलोनी कोसी  कलां, जिला मथुरा, उत्तर-प्रदेश, उम्र-23 वर्ष जिसपर गुरुग्राम पुलिस ने पांच हजार रूपए ईनाम घोषित किया हुआ था। इसके तीन साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। आज इस आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया हैं।  पुलिस का कहना हैं कि बीते 15 जुलाई 2020 को गोली लगने के बाद  गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में मनोज सरपंच को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उसकी 13 अगस्त 2020 को मौत हो गई थी। मृतक मनोज सरपंच ने इनके साथी अशोक राठी की हत्या करवाई है तो इन्होंने अपने साथी अशोक राठी की हत्या का बदला लेने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज सरपंच की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Related posts

चिंटल पैराडिसो नामक रिहायशी सोसाइटी में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से हुए हादसे में दो की मौत, दो को बचाया गया

Ajit Sinha

शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, 35 करोड़ का ‘फर्जी’ मुनाफा दिखाकर लूटे 12 करोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 9 पहले से है जेल में

Ajit Sinha

सी.टी.ई. सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!