Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत में लगातार सुधार हो रहा हैं -मेदांता हॉस्पिटल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज, जिनका मेदांता द मेडिसिटी के आईसीयू में कोविड-19 का इलाज चल रहा है, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। अस्पताल द्वारा आज जारी  मेडिकल बुलेटिन में डॉ. ए.के.दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता – द मेडिसिटी ने बताया कि डॉक्टर  विज के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं और उनकी ऑक्सीजन स्पोर्ट की आवश्यकता में भी कमी आई है।  विज के ब्लड और अन्य टेस्ट रिपोर्ट में भी सुधार हुआ है।

डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल, डॉ. आनंद जैसवाल और डॉ. सुशीला कटारिया ने आज श्री विज का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि  अगर  विज के स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार होता रहा तो उन्हें आईसीयू से वार्ड (कमरा) में स्थानांतरित करने पर विचार कर सकते हैं।  

Related posts

तुम बाहर के लोग यहां आकर करते हो काम…कहते हुए हमलाबरों ने किया हमला, शख्स की मौत

Ajit Sinha

तीज महोत्सव में हरियाणवी, पंजाबी व राजस्थानी लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जी-भर उठाया लुत्फ़

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: उधार के 1500 -2000 रूपए नहीं दिए तो शख्स की तकिए के कवर से गला घोंट कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!