Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘हाय रामा’ सॉन्ग पर किया डांस, एक लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने काम से तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अकसर अपने स्टाइल से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, एक्टिंग के साथ-साथ देवोलीना भट्टाचार्जी डांस में भी माहिर हैं और उनके वीडियो से इस बात का अच्छा खासा सबूत मिलता है. देवोलीना भट्टाचार्जी का एक वीडियो उनके फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह ‘रंगीला’ फिल्म के ‘हाय रामा’ सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.


देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हाय रामा… ओह्ह येस, कई सालों बाद खासकर मेरी बैक इंजरी के बाद डांस की पहली कोशिश, जिसे करना मैं बहुत ही ज्यादा पसंद करती हूं और आगे भी करती रहूंगी.” देवोलीना भट्टाचार्जी के इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस और स्टेप लाजवाब लग रहे हैं. डांस करते हुए देवोलीना का अंदाज भी वाकई देखने लायक है. उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो शेयर कर वह अपने फैंस से भई जुड़ी रहती हैं.

Related posts

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीजों के आग में फंसे होने की खबर, 200 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर आयोजित 76 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्किट में लगी जबरदस्त आग, हीरे, धड़ी, साडी , कपडे सहित 7 नामचीन दुकानें जलकर हुई ख़ाक -देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!