Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: सड़क दुर्घटना में प्रदर्शनकारी की किसान की गई जान, दो घायल , मामला दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने मुंढाल,जिला भिवानी में सड़क हादसे में दिल्ली जा रहे एक प्रदर्शनकारी किसान की मृत्यु के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए।इस संबंध में एक मामला सदर पुलिस स्टेशन, भिवानी में दर्ज किया गया है।
         
इस संबंध में तथ्यों को साझा करते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 4 बजे, मुंढाल में एक पुलिस बैरिकेड पर ट्रक नंबर एचआर 46 ई 6520 ने दिल्ली जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार पंजाब के मानसा निवासी तान्हा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिवानी पहुंचाया।इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद, ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस संबंध में स्थिति शांतिपूर्ण है।

Related posts

ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के पौत्र के कुआं पूजन समारोह में की शिरकत

Ajit Sinha

हरियाणा:10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 14 दिसंबर और नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 21 दिसंबर से खुलेंगे 

Ajit Sinha

हरियाणा आबकारी विभाग को दो वर्षीय आबकारी नीति 2025-27 के पहले चरण में मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स

Ajit Sinha
error: Content is protected !!