Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: रोहिणी में पुलिस और दो लाख का इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़,बदमाश गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मंगलवार सुबह एनकाउंटर हुआ. इस दौरान 2 लाख का इनामी बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. रोहिणी इलाके में एनकाउंटर के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश ने क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह रोहिणी इलाके में दो बदमाशों के साथ स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई. इस दौरान रुपेंद्र नाम के बदमाश को पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने रुपेंद्र पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था और मर्डर, किडनैपिंग और पुलिस पार्टी पर फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं.रुपेंद्र के अलावा पुलिस ने अमित को भी गिरफ्तार किया है. अमित पर मर्डर और मर्डर की कोशिश का आरोप है. इस दौरान असलहे बरामद किया गया. फिलहाल, दोनों बदमाशों रुपेंद्र और अमित से स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है.

Related posts

सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने किया एटीएम में नकद डालने-निकालने के दौरान 26.63 लाख का गबन। 

Ajit Sinha

एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाले कंपनी से सैलरी की 15 लाख नकद चोरी करने वाले कंपनी के 1 कर्मचारी सहित 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : घर में खेल रही चार की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार , आरोपी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!