Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

मथुरा के आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत, एक की हालत गंभीर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मथुरा के गोवर्धन कस्बे के गिरिराज बाग के पीछे जंगल में बने आश्रम में तीन साधुओं के साथ जहरखुरानी का मामला सामने आया है. जहां दो साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक साधु को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है. गोवर्धन के गिरिराज बाग के पीछे एक आश्रम में तीन साधु पिछले एक साल से भजन साधना कर रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे आश्रम में दो साधुओं की मौत की सूचना मिली, जिस से गोवर्धन क्षेत्र में सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दो मृतक साधु गोपाल दास और श्याम सुंदर दास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि रामबाबू दास को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतक साधु गोपाल दास के भाई टीकम ने बताया कि साधुओं की जहर देकर हत्या की गई है.आश्रम में जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस चाय में कुछ विषेला पदार्थ मिलाकर देने की बात कह रही है. जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया.जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने घटना पर कहा, ‘आज सुबह यहां पर जानकारी मिली कि 2 साधुओं की मौत हो गई है. एक की तबीयत खराब है. हमने और एसएसपी ने स्थलीय निरीक्षण किया है, जिन 2 साधुओं की मौत हुई है उनकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है. एक साधु का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. वह स्वस्थ हैं.


उनसे जानकारी हासिल की जा रही है. पूछताछ की जा रही है. मामले में जांच कराई जा रही है.’एसएससी गौरव ग्रोवर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, थाना गोवर्धन से एक सूचना प्राप्त हुई कि यहां एक आश्रम जिसमें 3 साधु रहते थे, लेकिन आज सुबह किन्हीं कारणों से उनकी तबीयत खराब हो गई. बाद में बगल के लोगों ने देखा तो पता चला कि 2 की मौत हो गई है और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि राम बाबू से प्रथम दृष्टया बात करने पर यह पता चला कि तीनों व्यक्तियों ने चाय बनाई थी जिसके लिए दूध भी यहीं की गाय और बाकी सामग्री भी यहीं की इस्तेमाल की गई थी. उसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई. घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. कई टीमें जांच में लगी हुई हैं.

Related posts

गोली मारकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के वांछित अपराधी दिल्ली पुलिस की ईआर-II, अपराध शाखा के हाथों पकड़ा गया

Ajit Sinha

भारत की प्रसिद्ध क्रिकेट स्टार मिताली राज ने आज बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाक़ात की।

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!