Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का छठ पर्व संदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने समस्त देशवासियों,विशेष कर बिहार व देश के हर कोने में बिहारवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य की पूजा और उपासना दुनिया की अनेक प्राचीन संस्कृतियों में भिन्न- भिन्न रूपों में रही है तथा भारत मे सूर्यदेव की पूजा की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। 

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा झारखंड सहित देश के अनेक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होने से हमें जीवन मे स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश भी देता है। डूबते सूर्य की पूजा के पश्चात उदीयमान सूर्य की पूजा हमारी सर्वोच्च  आस्था तथा गौरवशाली परंपरा की एक ऐसी मिसाल है जो भारत के अद्भुत संस्कृति को प्रकट करता है। श्रीमती गांधी ने कोरोना काल  मे हो रही छठपूजा के सभी  व्रतियों तथा उनके परिजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए उन्हें बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हैं, ज्यादा से ज्यादा जो संघर्ष है, वो महिला करती है।

Ajit Sinha

विफलताओं के अंबार पर सवार है बीजेपी-जेजेपी, दिखाने के लिए नहीं है एक भी उपलब्धि- हुड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: लाल किला के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में तीन बार जोरदार धमाके के साथ लगी भीषण आग।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!