Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने माधुरी दीक्षित के गाने ‘ओ रे पिया’ पर दिखाया जबरदस्त अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

अजीत सिन्हा 
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अकसर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर ती रहती हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर का सूट पहनकर माधुरी दीक्षित के ‘ओ रे पिया’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.


एक्ट्रेस दीपिका सिंह के मूव्स और एक्सप्रेशंस इस वीडियो में काफी शानदार लग रहे हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी खूबसूरत भी लग रही हैं. एक्ट्रेस दीपिका सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गौरतलब है कि दीपिका सिंह ने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’में संध्या राठी का किरदार निभाया था.जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वह वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच… महा शिवरात्रि ‘में भी दिखी थीं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को उन्होंने टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस में ब्राज़ील के राष्ट्रपति, लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से भेंट की।

Ajit Sinha

लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने में शामिल एक और फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस खतरनाक भगोड़े अपराधी व खूंखार गैंगेस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको से ढूंढ कर भारत ले आई-अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!