Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: खेल विभाग में छात्रवृति के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के दौरान खेल उपलब्धियों के आधार पर  अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के अलावा अन्य छात्र/छात्रा खिलाडिय़ों को छात्रवृतियां प्रदान की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।

उपायुक्त  ने बताया कि अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों के लिए जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो वहीं खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी अपने आवेदन के साथ सत्यापित जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी से तैयार करवाकर जिसमें आवेदक की आय दो लाख रुपये से कम हों, खिलाड़ी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नंबर, खेल उपलब्धियां (स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट), रिहायशी प्रमार पत्र, परिवार पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित जमा करवाएं। खिलाड़ी को नशीले पदार्थों के सेवन न करने का हल्फनामा सत्यापित करवाकर आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है। उपायुक्त ने बताया कि जिन अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों ने राज्य/राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की हो वहीं खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल कॉलेज एवं स्कूल के खिलाड़ी ही इस सुविधा के पात्र होंगे। इस मौके पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि पात्र खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट  

http://www.haryanasports.gov.in/  पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड करके संपूर्ण भरने उपरान्त  नेेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम स्थित खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के अलावा अन्य  छात्रवृति हेतू अपना आवेदन पत्र 15 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं।
000  

Related posts

दिल्ली से अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती: व्यापारी और उसके साथी का अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

Ajit Sinha

जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान है, अनुशासन की सीख लेकर जो युवा आगे बढ़ेंगे: डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 42 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!