Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सिटी बैंक के साथ 400 करोड़ के घोटाले के फरार मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:अपराध शाखा, सिकंदरपुर , गुरुग्राम ने आज सिटी बैंक के साथ 400 करोड़ के घोटाले के आरोपित और अदालत से जमानत पर फरार आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। यह आरोपित पिछले काफी समय से अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। इस आरोपित को वर्ष-2010 में सिटी बैंक के 400 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने की वारदात अन्जाम दिया था। इस संबंध में थाना डीएलएफ फेस-2,गुरुग्राम में मुकदमा न. 341/2010, भारतीय दंड की सहिंता की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 बी  आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा,सिकंदरपुर,गुरुग्राम इस मुख्य आरोपित का नाम शिवराज पुरी निवासी 1B-77 प्रिंसटन स्टेट,डीएलएफ फेस-5,गुरुग्राम हैं। सिटी बैंक के इस मुख्य आरोपित हैं जिसपर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस आरोपित ने अदालत से जमानत पर बाहर आया था जिसके बाद यह आरोपित वापिस जेल नहीं गया। इसके बाद अदालत ने इस आरोपित को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इस आरोपित शिव पुरी को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: कंपनी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी की मिलीभगत से 22 लाख रूपए के लोहा चोरी करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाश के बीच चली ताबड़ तोड़ गोलियां,बदमाश के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर दो करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!