Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

मोनालिसा ने अरिजीत सिंह के गाने ‘हम मर जाएंगे’ पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, वीडियो हुआ वायरल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और टेलीविजन पर भी अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, और समय-समय पर अपने डांस वीडियो से फैन्स से रू-ब-रू होती रहती हैं. मोनालिया ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है. मोनालिसा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया गया है. मोनालिसा का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.


वीडियो में मोनालिसा अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार के गाने ‘हम मर जाएंगे’ पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में मोनालिस पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, “ये दिल.” एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

एक्ट्रेस मोनालिसा ने ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. मोनालिसा स्टार प्लस के सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभा चुकी हैं. मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई.

Related posts

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के सीआरपीएफ के 42 शहीदों का पाकिस्तान से लिया बदला,बमबारी में 350 आतंकियों को मार गिराया

Ajit Sinha

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, क्या हुई बात चीत- सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

सियाचिन में तैनात एक फौजी उत्तरप्रदेश पुलिस के करतूतों को उजागर कर रहा हैं: देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!