Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

ज्वैलर्स की दुकान से चार महिला सोने की चार चुडियों को बड़े ही शातिरानमा तरीके से चोरी कर ले गई-सीसीटीवी कैमरे में कैद-देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:  पलवल मीनार गेट चौक पास मैन मार्किट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चार महिला सोने की चार चुडियों को बड़े ही शातिरानमा तरीके से चोरी कर ले गई। लेकिन महिलाओं की इस चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने पीडि़त ज्वैलर्स की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज  के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल पीरवाली गली निवासी अन्नू जैन ने बताया कि कि मैन बाजार में उसकी जैन आभूषण के नाम से दुकान है। पीडि़त प्रतिदिन की तरह 3 नवम्बर की दोपहर को दुकान पर मौजूद था।

उसी समय चार महिलाएं आई और सोने की चुडियों को देखने लगी। लाल रंग के कपड़ो में बैठी महिला ने पलक झपकते ही चार चुडियों को अपने पर्स में छुपा लिया। जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रूपए है। कुछ देर बाद चारों महिलाएं दुकान से चली गई। चोरी की यह सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस बात का पता तब चला जब उसने चुडियो की गिनती की। चार महिलाओं को इधर-उधर काफी खोजने की कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं दिखाई दी। पीडि़त ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटैज के आधार पर जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से एचईआरसी चेयरमैन नन्द लाल शर्मा ने भेंट की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीमों ने आज घीवर और सॉस बनाने वाले वर्कशॉप में की छापेमारी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

“मैं रमनदीप उर्फ पेट्रोल हूँ मेरा पीछा किया तो गोली मार दूंगा”, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, राहुल पर फायरिंग से पहले रेकी की थी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!