Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कि थाना 58 पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता कर एक परिवार को जेल भेजने की धमकी देने और उससे 40 हजार रुपये वसूलने कि कोशिश कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी कभी पुलिस विभाग में अफसर तो कभी क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर लोगों को ठगता था। पकड़े गए आरोपी के पास से एक होंडा सिटी कार जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है साथ ही एक राडो घड़ी और 10 हज़ार कैश बरामद हुआ हैं। 

थाना सेक्टर 58 पुलिस की गिरफ्त में खडा अंकित द्वेदी एक शातिर किस्म के ठग है। जो अपने आप को कभी पुलिस का अफसर तो कभी क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर पहले क्रिमिनल परिवार की तलाश किया करता था और फिर उस परिवार को जबरन जेल भेजने की धमकी देकर उनसे अवैध उगाही करता था। नोएडा ज़ोन 1 के डीसीपी राजेश एस कहना है कि पकड़े गए आरोपी अंकित दिवेदी  के द्वारा भी नोएडा के ही एक व्यक्ति से जिसके दो पुत्र और लेडी पहले ही जेल में बंद हैं उन्हें धमकी दे रहा था कि फिर से उसको उसके परिवार को जेल भिजवा देगा जिसके एवज में आरोपी के द्वारा 40 हज़ार वसूलने की बात भी सामने आई है पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी बड़ा ही शातिर किस्म का आरोपी है जो कि नोएडा के एक नामी होटल में रूम लेकर लोगों को ठगने का काम किया करता था। 

Related posts

डीजीपी मनोज यादव ने आज हरियाणा पुलिस जर्नल का किया विमोचन

Ajit Sinha

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के बहाने होटल में बुला,हथियार के बल पर बंधक बना 23 लाख 48 हजार रुपये की नकदी लूटी,4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकरीद के पर्व ख़ुशी -ख़ुशी अपने घरों रह कर ही बनाएं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे, कोरोना संक्रमण बचें-सीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!