Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बल्लभगढ़ में निकिता केस की आड़ में हिंसा फैलाने वाले हुड़दंगियों को फरीदाबाद के आसपास के जिलों से बुलाए गए थे, 30 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ में निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर सर्वजातीय महापंचायत करने की आड़ में उत्पात मचाने वाले 30 उपदव्रियों को गिरफ्तार किया हैं,इनमें से लगभग 12 से 14 ऐसे लड़के मिले हैं जो फरीदाबाद जिले के हैं ही नहीं। इनमें से ज्यादात्तर लड़के नॉएडा,पलवल व गुरुग्राम व आस पास के रहने वाले हैं। अभी और लोगों की सरगर्मी पहचान की जा रही हैं। इस हिंसक घटना में 10 पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। 

एसीपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निकिता मर्डर केस में न्याय की मांग की आड़ में हिंसा फैलाने वाले लगभग 200 लोगों ने नेशनल हाइवे -2 को जाम कर दिया। और दुकानों और पुलिस पार्टी पर पथराव किया। इससे आमजनों को काफी नुकशान हुआ हैं और 10 पुलिस कर्मियों को चोटें लगी हैं। इस हिंसा के मामले में पुलिस ने अभी तक 30 लोगों को पकड़ा हैं। इनमें से 12 से 14 लड़के ऐसे हैं जो फरीदाबाद के हैं ही नहीं। यह सब लोग नॉएडा , गाज़ियाबाद ,गुरुग्राम व पलवल व अन्य जिलों से बुलाए गए थे । उनका कहना हैं कि और भी उपदर्वियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन में ली गई वीडियो और तस्बीरों के माध्यम से की जा रही हैं।

उनका कहना हैं कि पुलिस ने निकिता तोमर की हत्या के तीनों आरोपितों को तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। इस वक़्त तीनों आरोपितों नीमका जेल में बंद हैं। इस केस में एसआईटी गठित कर दी गई हैं। और अब इस केस की जांच एसआईटी कर रही हैं। और जल्द से जल्द इस केस में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी और तीनों आरोपितों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस समय पुलिस उस ऐंगल से इस घटना से जांच कर रही हैं। जो शांति प्रिय शहर फरीदाबाद में हिंसा फैलाने की कोशिश  किसने की और अब उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।  

Related posts

पलवल: उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई 54 वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डॉक्टर दिनेश गुप्ता 2025 के लिए बने आईएमए के प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!