Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज निकिता हत्या कांड में डीसीपी क्राइम की देखरेख में एसआईटी गठित की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज निकिता तोमर हत्याकांड में डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा की देखरेख में एसआईटी गठित कर दी हैं। जिसमें एसीपी क्राइम अनिल यादव एसआईटी के अध्यक्ष होंगें जिसके चार सदस्य हैं।  जिसमें क्राइम ब्राचं, डीएलएफ  प्रभारी अनिल, सब इंस्पेक्टर ,रामवीर सिंह संजय कॉलोनी पुलिस चौकी से, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर i कप्तान सिंह क्राईम ब्राचं डीएलएफ से और प्रधान सिपाही दिनेश कुमार क्राईम ब्राचं सै. 17 को शामिल किया गया है। 

पुलिस की माने तो मुख्य आरोपित तौसीफ को देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपित अजरु को सहित दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया हैं। जबकि रेहान को कल अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया गया था। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को तावडू रोड से बरामद किया गया हैं। इस केस की जांच अभी जारी हैं।

पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिहं ने कहा है कि  अनुसंधान अतिशिघ्र पूरा करके आरोपितों  को कड़ी सजा दिलाने के लिए चार्जसीट जल्द अदालत मे फाइल की जाएगी। और वैज्ञानिक पहलू व अन्य पुख्ता सबूत के आधार पर गहनता से अनुसंधान करके आरोपितों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:तिगांव में करोड़ों रुपयों का टेंडर लेने के बाद सुस्त गति से काम कर रहे ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट: राजेश नागर

Ajit Sinha

नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत 3804 वाहनों की चैकिंग की गई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में दिया आरक्षण

Ajit Sinha
error: Content is protected !!