Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज नियमित कर्मचारियों को 18,000  और 12,000 रूपए ‘फैस्टीवल एडवांस’ देने का लिया फैसला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के नियमित कर्मचारियों को क्रमश: 18,000 रूपए और  12,000 रूपए ‘फैस्टीवल एडवांस’ देने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस अग्रिम राशि का भुगतान नवंबर, 2020 के पहले सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार के ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के 2,29,631 नियमित कर्मचारियों को 386.40 करोड़ रुपये का फायदा होगा। अग्रिम राशि ब्याज मुक्त होगी और अधिकतम 12 किस्तों में वसूल की जाएगी।

Related posts

हाई कोर्ट द्वारा हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती को रद्द किए जाने का फैसला युवाओं के संघर्ष की जीत- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध पानी और सीवरेज के कनेक्शनों को तुरंत वैध करवाए, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई -यशपाल यादव।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा देश- विदेश के निवेशकों के लिए बना पहली पसंद- मुख्यमंत्री नायाब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!