Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

3 लड़कों ने रात में घर के अंदर घुसकर 11वीं की छात्रा को मारी गोली, छात्रा की मौत

यूपी में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. 3 लड़कों ने देर रात को घर में घुस कर 16 साल की छात्रा के सिर में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए. हैरानी की बात है कि पुलिस और परिजन हत्या का कारण बताने को तैयार नहीं हैं. फ़िरोज़ा बाद के थाना रसूलपुर के प्रेम नगर डाक बंगला, गली नंबर 2 में शुक्रवार देर रात एक 16 साल की छात्रा को तीन लोगों ने घर में घुस कर गोली मार दी.

मृतका के पिता ने कहा कि कुछ लोगों ने घर में घुस कर इस घटना को अंजाम दिया है. हम उस समय ऊपर के कमरे में सो रहे थे. हालांक‍ि इससे ज्‍यादा वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं क‍ि वह कौन लोग हो सकते हैं.मृतका 11वीं की छात्रा थी और रसूलपुर थाने के सामने एक स्कूल की छात्रा है. वह रात को अपने घर में नीचे की मंज‍िल पर सो रही थी, तब उसके साथ यह घटना घटी. एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि एक 16 वर्ष की लड़की को गोली मार दी गई है. तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है. घटना का राज खोलने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है.

Related posts

सवारी लग्जरी कार सफारी की, धंधा लोहे की शटरिंग चोरी का, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने में शामिल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का अपराध शाखा ने किया पर्दाफाश,80 पासपोर्ट बरामद।

Ajit Sinha

भाई के अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!