Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जेल से गैंग संचालित कर रहे खूंखार गैंगस्टर सद्दाम गौरी सहित 9 लोग अरेस्ट, दो महिला भी शामिल हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आज एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़  किया हैं जो दिल्ली के रोहिणी जेल से अपने गैंग को संचालित करता था। इस गिरोह के सदस्यों ने लोगों से जबरन वसूली,फायरिंग कर के जान से मारने की धमकी व गोली मार कर घायल करने जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले  में दो महिलाओं सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इसमें दो आरोपित पति -पत्नी हैं। पुलिस ने इन आरोपितों के कब्जे से तीन पिस्तौल,एक मोटर साईकिल, तीन मोबाइल फोन,एक कार व डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज के अलावा आदि सामानों को बरामद किया  हैं। इन सभी आरोपितों को थाना राजौरी गार्डन में भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 , 393 , 397 व 34 व 25 -27 -59 आर्म एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमें में गिरफ्तार किया गया हैं। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों के नाम दीपक उर्फ़ दीपू बूंदा निवासी सुभाष नगर, दिल्ली, उम्र 31 साल, सुरेंद्र उर्फ़ शेरू निवासी हरी नगर , नई दिल्ली , उम्र 40 साल, सद्दाम गौरी निवासी जिला मेरठ , उत्तरप्रदेश , उम्र 30 साल , नेहा कक्कड़ पत्नी दीपक उर्फ़ दीपू निवासी मकान नंबर -4 /156 , सुभाष नगर , नई दिल्ली उम्र 32 साल , सोनिया पत्नी काका सुरेंद्र उर्फ़ शेरू निवासी हरी नगर , नई दिल्ली , कुलदीप उर्फ़ सोनू निवासी ॐ विहार , दिल्ली, राजू उर्फ़ राज कुमार निवासी दीनानाथ रोड, दिल्ली उम्र 42 साल, शिवा उर्फ़ भोलू निवासी रोशनारा रोड, घंटा घर ,दिल्ली उम्र 30 साल, सतीश उर्फ़ कल्लू निवासी जे जे कालोनी , पंखा रोड , उत्तम नगर , दिल्ली उम्र 37 साल हैं। इस गैंग का मास्टर माइंड व खूंखार गैंगस्टर सद्दाम गौरी हैं जोकि रोहिणी जेल में मकोका में बंद हैं।        

Related posts

डबल मर्डर: एक मकान में दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोद कर बड़े ही बेरहमी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नए साल से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, 17 अवैध पिस्तौल, 53 कारतूस, 8 मैगजीन व कार्बन के साथ 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha

भाजपा की सरकार के लगाए अफसर ही गड़बड़ी कर रहे और भाजपा ही उनकी जांच करा रही -सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!