Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

नई दिल्ली: तेजस्वी सूर्या ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: तेजस्वी सूर्या ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला.युवा और गतिशील बैंगलोर से सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ सोमवार को नई दिल्ली में शानदार स्वागत किया। तेजस्वी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के 14 वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। सांसद पूनम महाजन के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर आज पदभार ग्रहण किया। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  अरुण सिंह  और तरुण चुघ उपस्थित थे। उन्होंने नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष को बधाई दी।

पदभार ग्रहण करने पर,तेजस्वी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी को धन्यवाद दिया। शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, यह हर्ष और सम्मान का विषय है कि उन्हें विश्व के सबसे बड़े युवा संगठन युवा मोर्चा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा, भाजयुमो अध्यक्ष की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। यह कोई लाभ का पद नहीं,बल्कि परीक्षा है। यह न ही केवल एक अवसर है, बल्कि एक चुनौती भी है। हमें मोदी सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी है। हम सभी को अंत्योदय का अनुसरण करना चाहिए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। इन राज्यों में संविधान का राज पुनः स्थापित करने के लिए सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। इन राज्यों के "तानाशाही को सबक सिखाने की जरूरत है।
पूनम महाजन ने नवनिर्वाचित भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बधाई दी। भाजयुमो ने हमेशा, अतीत में अनुकरणीय कार्य किया है और तेजस्वी सूर्य के कुशल नेतृत्व में भविष्य में भी करना जारी रखेगा। भाजयुमो ने कोरोना के संकट के दौरान प्रशंसनीय कार्य किया है और भविष्य में भी अच्छा कार्य करेंगे।

Related posts

जीएसटी की बात: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी का अर्थ व्यवस्था पर तीसरा वीडियो जारी किया-देखें  

Ajit Sinha

करनाल में बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम रखा जाएगा अटल सेतु- मनोहर लाल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: विपक्ष के पास गोवा के विकास का न कोई रोडमैप है, न एजेंडा ये केवल और केवल झूठे वादे कर सकते हैं-अमित शाह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!