Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव रिवाजपुर व किडावली में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव  रिवाजपुर एंव किडावली में नए सिरे से  विकसित किए गए पांचों अवैध कालोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इन कालोनियों का कलोनिनाइजर अली हसन प्रॉपर्टी डीलर्स द्वारा विकसित कर रहा था।अब इसके खिलाफ जल्द ही केस दर्ज कराया जाएगा। अधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि इस कलोनिनाइजर से प्लाटों की खरीद -फरोख्त ना करें, अन्यथा भारी नुकशान का सामना करना पड़ेगा। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फरीदाबाद नहरपार के गांव किडावली व रिवाजपुर में अली हसन प्रॉपर्टी नामक कलोनिनाइजर द्वारा लगभग 15 एकड़ जमीनों पर पांच अवैध  कालोनियों को विकसित कर रहा हैं। इस अवैध कालोनियों में इस वक़्त दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय, 80  डीपीसी , 6 रिहायशी निर्माण व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। इस शिकायत की विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा से जांच करवाई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज का दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए उन्होनें तय की थी।

आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने पांचों अवैध कालोनियों में बनाए गए सभी निर्माणों को एक बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। इस दौरान भारी पुलिस बल के  नेतृत्व भूपानी थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह कर रहे थे। 

Related posts

फरीदाबाद ; योग दिवस पर बारिश में भींगते रहे लोग और योगा मैराथन दौड़ में दौडतें रहे, यह तो स्वास्थ का मामला हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सच्चाई और विकास की जीत,सातवीं बार रिकॉर्ड 245 वोटों से जीते गजराज नागर, पूरी टीम ने बनाया रिकॉर्ड।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली आईपीएस अधिकारी का निकला ड्रग कनेक्शन 70 हजार नशे की गोलियां बरामद, अब तक 4 अरेस्ट ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!