Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पुलिस की गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़ दो गोली लगने से घायल, 45 लाख का गांजा सहित 1 कार बरामद-देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस इन दिनों मादक पदार्थो के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाई हुई है। इसी अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान थाना- 20 पुलिस की मादक पदार्थो के तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमे दो गांजा तस्कर गोली लागने से घायल हो गए , जिन्हें  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने तस्करो के कब्जे से टाटा जीस्ट में  तस्करी कर लाई जा रही 45 लाख रुपए का  एक  कुंतल 30 किलो गांजा एक कार सहित दो अवैध तमंचा व खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किए है। 

घायल अवस्र्था में दिख रहे ये दोनों तस्कर रवि और चन्दन है। ये यूपी व अन्य प्रदेशों से गांजा लाकर राजधानी दिल्ली व उससे सटे आस-पास के इलाकों में सप्लाई करते है। पुलिस ने नोएडा में गाँजा तस्करी जेल भेजी गई हैं। हेमा का भाई है और हेमा के जेल जाने के बाद उसके कारोबार को संभाल रहा था, पुलिस को इनपुट मिला कि कार में सवार  रवि अपने एक साथी के साथ गांजा लेकर नोएडा के रास्ते दिल्ली में सप्लाई के लिए जा रहे है। नोएडा थाना 20 पुलिस की उस समय इन तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई,

जब इनपुट के आधार पर सेक्टर -14 गंदे नाले के पास वाहनो चैकिंग कर रही थी। संदिग्ध कार को आता देख पुलिस रुकने का इशारा किया लेकिन गांजा तस्कर कार से उतर कर पुलिस पर फायरिग करते हुए भागने लगे पुलिस ने पीछा कर जबाबी फायरिंग की जिसमें दोनो तस्करों को गोली लग गई। पुलिस ने इनके पास से 1 कुंतल 30 किलो गांजा कीमत करीब 45 लाख रुपए व  एक कार सहित दो अवैध तमंचा व खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किए  है।

Related posts

हॉस्टल संचालक पर फायरिंग कर, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वांटेड 15 हजार का इनामी,एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

Ajit Sinha

जन्मदिन पर उपहार को लेकर उपसे विवाद में, दामाद ने अपनी पत्नी और सास की कैंची घोंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त एएसआई जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!