Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी दोषियों को बरी करने पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह ने क्या कहा- सुने इस वीडियो में

नई दिल्ली/ अजीत सिन्हा
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी दोषियों को बरी करने का विशेष अदालत का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व संविधान की परिपाटी से परे है। सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ के 9 नवंबर, 2019 के निर्णय के मुताबिक बाबरी मस्जिद को गिराया जाना एक गैरकानूनी अपराध था। पर विशेष अदालत ने सब दोषियों को बरी कर दिया। विशेष अदालत का निर्णय साफ तौर से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के भी प्रतिकूल है।

पूरा देश जानता है कि भाजपा-आरएसएस व उनके नेताओं ने राजनैतिक फायदे के लिए देश व समाज के सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का एक घिनौना षडयंत्र किया था। उस समय की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी सांप्रदायिक सौहार्द्र भंग करने की इस साजिश में शामिल थी। यहां तक कि उस समय झूठा शपथ पत्र देकर सुप्रीम कोर्ट तक को बरगलाया गया। इन सब पहलुओं, तथ्यों व साक्ष्यों को परखने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद को गिराया जाना गैरकानूनी अपराध ठहराया था।

संविधान, सामाजिक सौहार्द्र व भाईचारे में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति उम्मीद व अपेक्षा करता है कि विशेष अदालत के इस तर्कविहीन निर्णय के विरुद्ध प्रांतीय व केंद्रीय सरकारें उच्च अदालत में अपील दायर करेंगी तथा बगैर किसी पक्षपात या पूर्वाग्रह के देश के संविधान और कानून की अनुपालना करेंगी। यही संविधान और कानून की सच्ची परिपाटी है।

Related posts

भाजपा-आरएसएस देशद्रोही, इनके पुरखों ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया था- खरगे

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस कर्मी द्वारा स्कूटी सवार लड़के के टांग तोड़ने के मामले आया नया मोड़ ,देखिए सीसीटीवी फुटेज।   

Ajit Sinha

संविधान ने 3 स्तंभ बनाए, चौथा स्तंभ मीडिया जनता ने बनाया है-मल्लिकार्जुन खरगे को लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!