Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में सिरसा जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,000 रुपये नकद, एक एलईडी, दो लैपटॉप, 12 मोबाइल, दो लैपटॉप चार्जर, नौ मोबाइल चार्जर, एक एक्सटेंशन बोर्ड, तीन वाई-फाई राउटर और पांच इयरफ़ोन भी बरामद किए हैं।
       
सीआईए पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि पुराने हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर मोबाईल फोन व लैपटोप के माध्यम से आरसीबी और मुंबई इंडियस के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस सूचना को पाकर सीआईए टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए तीन युवकों को सट्टा राशि व अन्य सामान के साथ मौका से काबू कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रिंस  उर्फ सोनू व नवदीप उर्फ कालू और एफ-ब्लॉक सिरसा निवासी रमन कुमार उर्फ मोंटू के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ सिरसा के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।

Related posts

कैलाश चंद्र गुप्ता बनें हरियाणा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha

सागर पहलवान हत्याकांड में सुशील पहलवान के सहयोग करने वाले नीरज बवाना गिरोह गैंग के 4 कुख्यात बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!