Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा राष्ट्रीय वीडियो

डीआरडीओ के साइंटिस्ट का अपहरण कर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश बेनकाब, 1लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार-देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: एक वेबसाइट के माध्यम से स्पा में मसाज के लिए बुला कर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) दिल्ली में तैनात साइंटिस्ट का अपहरण कर लिया गया‌। आरोपितों  ने उन्हें छोड़ने की ऐवज में मोटी फिरौती की डिमांड की। परिजनो ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी। खुफिया एजेंसी के साइंटिस्ट का अपहरण कर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर से लेकर तमाम ऑफिसर ने साइंटिस्ट की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम ने ट्रेस कर आरोपितों  को सेक्टर-35 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक वीस्टेरीया सोसायटी के बाहर की है यहा पर रहने वाले अजय प्रताप डीआरडीओ में कार्यरत है वह डीआरडीओ के दिल्ली स्थित ऑफिस में तैनात हैं। उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची गई है। शनिवार शाम वह इंटरनेट पर मसाज पार्लर सर्च कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद वह किसी के बुलाने पर वह बाहर गए वहां 1युवतियों समेत तीन लोगों ने मार पीट कर साइंटिस्ट से मोबाइल और कैश लूटकर उनका अपहरण कर लिया।

रविवार देर रात आरोपितों  ने साइंटिस्ट के फोन से उनकी पत्नी को फोन कर फिरौती मांगी। साइंटिस्ट के अपरहण की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनो ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि साइंटिस्ट को सकुशल छुड़ा लिया गया है। उनका अपहरण करने वाले तीन आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों  से पूछताछ कर रही है। 

Related posts

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया, उनकी 37 तस्बीरें अलग-अलग अंदाज में देखिए,जिंदा दिल्ली इंसान थे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 65 लाख रुपये की हेरोइन, चरस सहित चार अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को अभीरक्षा में लेकर भेजा बाल सुधार गृह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!