Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़:- खेल-खेल में 14 साल की लड़की ने पिस्टल से चलाई गोली, चार बच्चों को लगी, दो की हालत गंभीर-देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल-खेल में एक नाबालिक लड़की के हाथ से गोली चल गई और चार बच्चे घायल गए। चारों   बच्चों  को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।  जबकि दो बच्चे खतरे से बाहर है। फ़ायरिंग सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पंहुच गए और मामले की जांच की जा रही है। 

पीड़ित परिजन ऋषिपाल नागर ने बताया कि राजकुमार की बेटी हमारे घर आई और चारों बच्चों को बुलाकर अपने घर ले गई।  दोपहर गांव दादूपुर में राजकुमार के घर करीब 10 बच्चे खेल रहे थे। और वहां राजकुमार कि पत्नी और बहू भी मौजूद थे। उसी समय राजकुमार के 14 बर्षीय लड़की के हाथ से गोली चल गई और वहां खेल रहे रणवीर की 13 बर्षीय बेटी अदिति के सिर में पीछे छू के गोली  निकल गई व बेटे आयुष के सिर में गोली लगी है। वही अमित कुमार की 13 बर्षीय बेटी दीपू के पेट में जबकि 11 बर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। जिन चारों  को कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया है। कैलाश अस्पताल के सीएमओ प्रदीप बंसल  ने बताया कि यहां गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है, 8 बर्षीय आयुष के सिर में, 13 बर्षीय दीपू के पेट मे, व 8 बर्षीय एंजिल पैर में गोली लगी है तीनो आईसीयू में भर्ती है में इलाज किया जा रहा है।

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस को दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिलते पुलिस टीम के साथ वे खुद  मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की ,जांच में सामने आया कि बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हांथ से गोली चली है, हथियार कौन सा था लाइसेंसी था या नही जांच की जा रही है। 

Related posts

फरीदाबाद:कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Ajit Sinha

फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशो में काला धन भेजने वाले आरोपितों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, अनुसंधान जारी, 700 करोड़ भेज चुके है।

Ajit Sinha

एक नाबालिग लड़की का अपरहरण करके जबरन बलात्कार करने के सनसनी खेज मामले में एक आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!