Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: नॉएडा पुलिस ने आज सवा तीन करोड़ के नशीला पदार्थों के साथ 6 तस्करों को किया गिरफ्तार।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: दिल्ली -एनसीआर के नॉएडा स्कूल, कालेज और हास्टलों में छात्रों को मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले छह तस्करों को बीटा-2 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से 42 किलो डोडा, 172 किलो गांजा, 176 किलो भांग और 10.5 किलो चरस बरामद हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य लगभग तीन करोड़ 36 लाख रूपए  है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।   

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो सितंबर को बीटा-2 थाने की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बुलंदशहर निवासी काफिल और नईम  को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्कूल, कालेज, हॉस्टल और पीजी में गांजा सप्लाई की बात स्वीकार की। यह भी बताया कि वे बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से मादक पदार्थ लाकर यहां सप्लाई करते हैं। 

डीसीपी  ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों  के साथ  बुलंदशहर गई पुलिस टीम ने राधा किशन पाण्डे, मूलचंद उर्फ मूला, शिवम शर्मा  और तरुण चौधरी  को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर किराए  के दो कमरों से 42 किलो डोडा, 172 किलो गांजा, 176 किलो भांग और 10.5 किलो चरस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित  तरुण चौधरी के कब्जे से एक तमंचा और 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अंतराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए मादक पदार्थों का कीमत लगभग  3 करोड़ 36 लाख रूपए  है। डीसीपी राजेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों  का जाल दिल्ली – एनसीआर के शहरों के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों में भी फैला हुआ है।

Related posts

जहरीले सांप को की तस्करी और गैर कानूनी रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विस यादव पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गोलीबारी की घटना में शामिल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता एक खिलाड़ी अरेस्ट।

Ajit Sinha

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000/-रूपए की ठगी करने वाले 2 आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने किया गया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!