Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने रेहड़ी -पटरी वालों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज रेहड़ी -पटरी से अवैध वसूली करने और रंगदारी मांगने जैसे संगीन मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। इस बदमाश के खिलाफ शहर बल्ल्भगढ़ थाने में बीते 7 फ़रवरी 2020 को भारतीय दंड सहिंता की धारा 384 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । यह मुकदमा शिकायतकर्ता दिनेश भाटी की शिकायत पर दर्ज हुआ था।  

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मोहित गुप्ता निवासी गांव दयालपुर , बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद का रहने वाला हूँ। यह आरोपित नहरपार इलाके में जगह -जगह रेहड़ी -पटरी लगवा कर उससे 200 से लेकर 300 रूपए तक की अवैध वसूली करता था। इस आरोपित के पास से अवैध  वसूली के 3550 रूपए बरामद की गई हैं। 

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचेगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिलास्तरीय औद्योगिक क्लीयरैंस एवं ग्रीवेंसिज समिति की बैठक आयोजित की गई, डीसी समीरपाल सरो।

Ajit Sinha

साइबर हरियाणा ने फर्जी ऐप्स और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त कार्रवाई के लिए शुरू किया विशेष अभियान डीजीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!