Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का गुस्सा, कैमरे को देख कार की विंडो पर मारी कोहनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस की मुख्य आरोपी हैं. सुशांत के पिता ने तो रिया को उनके बेटे की हत्यारी भी बता दिया है.रिया को सुशांत केस को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है. रिया ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है.वहीं एक्ट्रेस और रिया उनका परिवार मीडिया ट्रायल से परेशान है. इसका गुस्सा आज सुबह तब दिखा जब रिया सीबीआई पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस जा रही थीं.

मीडिया को देख गुस्सा हुईं रिया

क्योंकि सीबीआई ने सुशांत केस में रिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसलिए रिया अपने भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस के लिए निकलीं. जैसे ही रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं उनकी गाड़ी को कैमरामैन और रिपोर्ट्स ने घेर लिया था.ये देख रिया काफी भड़क गईं.मीडिया के कैमरे में रिया का गुस्सा कैद हुआ.वीडियो में रिया अपनी कार की विंडो पर गुस्से में कोहनी मारती हुई साफ दिखती हैं.मालूम हो, सुशांत केस को लेकर जिस तरह रिया और उनके परिवार को ट्रोल किया गया है उससे पूरी फैमिली अपसेट है. रिया ने जब कार की विंडो पर कोहनी मारी. तब रिया ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनके जेस्चर से साफ पता चलता है कि रिया मीडिया की इस अटेंशन से परेशान हो चुकी हैं. इससे पहले गुरुवार को मीडिया के सवालों से रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती परेशान हो गए थे. मीडिया के सवालों पर नाराजगी जताते हुए उनके पिता ने गुस्से में कहा था- क्या जान से मार दोगे.

मालूम हो, सुशांत केस को लेकर जिस तरह रिया और उनके परिवार को ट्रोल किया गया है उससे पूरी फैमिली अपसेट है. रिया ने जब कार की विंडो पर कोहनी मारी. तब रिया ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनके जेस्चर से साफ पता चलता है कि रिया मीडिया की इस अटेंशन से परेशान हो चुकी हैं. इससे पहले गुरुवार को मीडिया के सवालों से रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती परेशान हो गए थे. मीडिया के सवालों पर नाराजगी जताते हुए उनके पिता ने गुस्से में कहा था- क्या जान से मार दोगे.

Related posts

साइबर धोखेबाज़ों से रहें सावधान,रेंट पेमैंट ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते विशेष सतर्कता: डीजीपी   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी ने एक क्लर्क सहित दो लोगों को 400 00 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Ajit Sinha

विदेशी मुल्क की दो महिलाएं सहित 3 लोग 40 करोड़ रूपए के नशीला पदार्थ की बड़ी खेप के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!