Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मास्क के आड़ में पहचान छुपा कर नाबालिक बच्ची से बलात्कार करने वाला आरोपित गिरफ्तार-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई है जिसमे नाबालिक  लड़की को एक शख्स  ने अपनी हबस का शिकार बनाया। बच्ची के साथ घर के पास एक खाली प्लॉट में यह घटना हुई। दुष्कर्म के बाद लड़की की को गंभीर अवस्था में पड़े देख पड़ोसियो इसकी सूचना उसके माँ-बाप  और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस के अनुसार आरोपी मास्क पहन कर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही।  

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में एक दंपति छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में 12 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। दोपहर को बच्ची अपने मकान से कुछ ही दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय करने गई थी। वहां एक शख्स  ने उसके साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद लड़की को आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा। वहां मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को कॉल करके सूचना दी। माता-पिता अपनी लड़की के पास पहुंचे। वहां मौजूद व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ईकोटेक थर्ड कोतवाली पुलिस ने लड़की को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। 

डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया बालिका की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया की आरोपी 19 वर्षीय शख्स  बालिका के पड़ोस में रहने वाला निकाला। शख्स  ने बलात्कार के समय ने मास्क पहना हुआ है, और लड़की ने उसे पहली बार देखा था। इसलिए वह उसे सही ढंग से पहचान नहीं पाई।  लेकिन पुलिस ने इस मामले में आस-पास के लोगो से लंबी पूछताछ और तफ्तीश के बाद आरोपी की पहचान की और जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

Related posts

गुरुग्राम में आज तड़के बिहार एसटीएफ की टीम ने सीतामढ़ी के दो लाख रूपए के इनामी गैंगस्टर सरोज रॉय एनकउंटर में मारा गया।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!