Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: विधानसभा प्रांगण में कोरोना जांच शिविर, विधायकों,  अधिकारियों ,कर्मचारियों व पत्रकारों का कोरोना टेस्ट होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री  अनिल विज ने कहा कि 24 अगस्त को विधानसभा प्रांगण में कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों का कोरोना टेस्ट करवा सकेंगे। विज ने कहा कि 26 अगस्त से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के सभी सिविल सर्जन्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के विधायकों का कोराना टेस्ट उनके घर जाकर करें।

उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सक पूरी मेहनत से मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिसके चलते कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसके फलस्वरूप प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 84 प्रतिशत, मृत्यु दर मात्र 1.1 प्रतिशत तथा मरीजों के दोगुणा होने की अवधि 31 दिन है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों में एंटी बॉडी की पड़ताल करने के लिए प्रत्येक जिले के 850 लोगों में सीरो सर्वे करवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अन्तर्गत जिलों के गांव में 550 तथा शहरों में 300 लोगों की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोरोना की अभी तक कोई दवाई तैयार नहीं हुई है,  इस लिए सभी को चाहिए कि वे घरों से निकलते समय मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी बनाए रखें। इसके अलावा पुलिस को भी हिदायत दी गई है कि मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए जाएं।

Related posts

डीसी नरेश नरवाल ने पांच सरपंचों को किया सस्पेंड, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पांच नंबरदारों व चौकीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

Ajit Sinha

महामारी के दौरान कोविड रोगियों द्वारा स्टेरॉयड के अधिक प्रयोग से कूल्हे के जोड़ में खराबी के मामले बढ़े- डॉ मृणाल शर्मा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में नगर निकाय और पंचायत चुनावों का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!