Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: छात्र बीटेक ईसीई में इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स भी पढ़ सकेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में बीटेक ईसीई के छात्र अब इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स की भी पढ़ाई कर पाएंगे। इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स चुनने वाले छात्रों को लैब में नए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जानकारी दी जाएगी। इस लैब में फोर D’s- डिस्कवरी, डाटा सेट-अप, मॉडल्स डेवलप्मेंट और डेप्लॉय (उत्पादन में) इंटेल कोर्पोरेशन के साथ आर्टीफीशल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में छात्रों को स्किल करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस लैब का उद्देश्य अलग-अलग आवश्यक क्षेत्रों को बढ़ावा देकर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) में तेजी लाना है और विभिन्न इंटेल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्लेटफार्मों के लिए 360 डिग्री एक्सपोजर प्रदान करता है।

डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि, एक इनोवेटिव संस्थान के रूप में हमारा लक्ष्य AI & IoT डोमेन के अनुसार कुछ अलग करना है। नई शिक्षा नीति आने के बाद बहुत बदलाव देखने को मिले हैं, जैसे कोडिंग; इसके अलावा, सीबीएसई उच्च ग्रेड में विशेषज्ञता शुरू करने के बारे में भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि, बड़ी संख्या में हमारे देश में मैनपावर स्ट्रक्चर क्रिएशन और डाटा मैनेजमेंट की आवश्यकता है। इस लैब और नए उद्योग-एकीकृत पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ हम पाँच साल में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।इंटेल कॉर्पोरेशन के बीडीएम ऋतेश कुल्कर्णी ने कहा, मानव रचना में स्थापित की गई इस लैब से छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, यहां एडवांस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और आने वाले समय में छात्रों के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना शिक्षण संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला, एमआरआईआईसी के डायरेक्टर डॉ. उमेश दत्ता, डॉ. एनसी वाधवा, डॉ. हरीश राय, एफआईसीई बेंग्लूरू के निदेशक प्रदीप, सान्या भल्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

डीसीपी अंशु सिंगला और डीसीपी अपराध जयवीर राठी शहीद सिपाही संदीप के परिजनों को दी सांत्वना, सौपे 23 लाख के चेक।  

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने आज छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी मेडिकल स्टोर का किया भंडाफोड़ , केस दर्ज।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज जिले में 100 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं, आप स्वंय इस तबादले के लिस्ट पढ़ सकते हैं।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!