Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक-2020 से सम्मानित किया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग की एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को‘‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक’’ 2020 से सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित पदक के लिए देश भर से चुने गए 121 पुलिसकर्मियों में से हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारियों को चुना गया है।         

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पदक पाने वालों में पुलिस अधीक्षक, कैथल,शशांक कुमार सावन, उप-निरीक्षक अनिल कुमार और लेडी सब-इंस्पेक्टर रीटा रानी शामिल हैं। वर्तमान एसपी कैथल शशांक कुमार सावन को झज्जर जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में तेजी से जांच व अनुसंधान करने के लिए सम्मानित किया है, 

जिसके परिणामस्वरूप दोषी को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास व 30,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। उस समयसावन एएसपी झज्जर के रूप में तैनात थे और उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई थी। तत्कालीन एएसपी सावन ने आधुनिक तकनीक से जांच पूरी कर महज 6 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया, जिसके परिणामस्वरूप अदालत द्वारा ठोस साक्ष्य व गवाहों के ब्यानों के तहत सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया गया।  
इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद में तैनात एसआई अनिल कुमार और पंचकूला में तैनात महिला एसआई रीटा रानी को भी जांच में उत्कृष्टता के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है। डीजीपी हरियाणा,मनोज यादव ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सावन सहित तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की। उल्लेखनीय है कि अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक स्थापित किया गया था।
 

Related posts

राष्टवाद और विकास के नाम पर ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को वोट देने का फैसला किया हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फ़रीदाबाद द्वारा अवैध रूप से चल रही एलयुमिनियम गलाने की भट्टियों पर मारा छापा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नई अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अंजली श्रोत्रिया ने संभाला कार्यभार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!