Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: बिजनेसमैन से लूटपाट के आरोप में 3 कॉन्स्टेबल समेत 8 गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लूटपाट के आरोप में दिल्ली पुलिस के 3 कॉन्स्टेबल समेत 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दरअसल, 9 अगस्त को वसंत कुंज इलाके के बिजनेसमैन नवीन सेहरावत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.नवीन सेहरावत ने बताया कि मास्क पहने 4 लोग उनके ऑफिस में दाखिल हुए. उन लोगों ने बताया कि वो पुलिसवाले हैं. नवीन ने जब उनसे आई-कार्ड मांगा तो उनमें से एक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और दूसरे ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी.

आरोपियों ने नवीन से ऑफिस में रखा कैश मांगा. नवीन के दफ्तर में मौजूद स्टाफ ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपियों ने सभी को जान से मार देने की धमकी दी. एक स्टाफ ने मौका पाकर अलार्म बजाया और मदद के लिए शोर मचाया तो 3 आरोपी दफ्तर की बालकनी से कूदकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मौके से पकड़ा गया जिसका नाम जय कपूर था.पुलिस ने नवीन सेहरावत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मौके से पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें 3 दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल हैं. गिरफ्तार पुलिसवालों की पहचान संदीप कुमार, मनु कुमार और अमित कुमार के तौर पर हुई है. गिरफ्तार 3 में से 2 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हैं, जबकि एक साउथ दिल्ली इलाके में तैनात है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने पहले भी इस बिजनेसमैन के साथ लूटपाट की थी लेकिन बिजनेसमैन ने डर की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की थी.

Related posts

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला सहित दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने व धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोलीं- गैर-लोकतांत्रिक और दमनकारी सरकार को युवाओं के आगे झुकना पड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!