Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

नशा कारोबारियों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार: 5 क्विंटल डोडा  पोस्त और 64 किलोग्राम गांजा बरामद  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों द्वारा प्रदेश में भारी मात्रा में नशे की खेप धकेलने के मंसूबों को नाकाम करते हुए जींद और पलवल जिलों से 500 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा 64 किलोग्राम 750 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जींद में सीआईए की एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि उझाना और नेपेवाला गाँव के बीच एक नहर पटरी पर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप रखी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और 500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति मोहित को भी काबू किया गया है।
 
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित  ने गांव उझाना के पास ड्रग की खेप रखवाई थी, जहां उसकी बहन का ससुराल है। इसे मध्यप्रदेश से एक कैंटर चालक उतार कर गया था और आरोपित  को इसे पंजाब में सप्लाई करना था।वहीं, पलवल जिले में, एंटी-व्हीकल थेफट टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक कार में ड्रग्स के साथ गांव उटावड़  की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए और वाहन को रोककर जब नियमानुसार तलाशी ली तो 54 किलो 450 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में मजलिस और वसीम निवासी जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित  अपने सहयोगियों के साथ पड़ोसी जिलों में आपूर्ति के लिए ओडिशा से नशे की खेप लाते थे।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग मामले में, पलवल में सीआईए की टीम ने रेड के दौरान उत्तर प्रदेश के सिरा निवासी बिशम्बर को 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया। उसका एक सहयोगी भागने में कामयाब रहा, जिसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। गिरफ्तार अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगी के साथ राजस्थान के काखा गांव निवासी से गांजा लेकर आते थे। सभी आरोपितों  के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज कर इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Related posts

गुरुग्राम में बनेगा पहला हेली हब: हेलीकॉप्टरों के लिए पार्किंग, मरम्मत जैसी तमाम एविएशन सुविधाएं मिलेगी – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के चलते अंडर सेक्रेटरी एवं समकक्ष और इससे नीचे के अधिकारी-कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!