Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कहा कि 14 करोड़ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी जी की  पॉलिसीज (नीतियों) ने बेरोजगार बना दिया है-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने कहा कि भाइयों और बहनों नमस्कार: जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे,उन्होंने देश के युवाओं से  वायदा किया था कि वो दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिलवाएंगे। बहुत बड़ा सपना दिया। सच्चाई निकली-14 करोड़ लोगों को नरेंद्र मोदी जी की  पॉलिसीज (नीतियों) ने बेरोजगार बना दिया है। ये क्यों हुआ- गलत पॉलिसीज के कारण। नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाउन। 


इन तीन कदमों ने हिंदुस्तान के इकनॉमिक स्ट्रक्चर को खत्म कर दिया है, नष्ट कर दिया है और अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है.इसीलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है और मुझे बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में सड़कों पर उठाएगी और पूरे दम से इस मुद्दे को उठाने जा रही है।

“रोजगार दो प्रोग्राम” से आप सब जुड़िए और यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर देश के युवाओं को रोजगार दिलवाइएअंत में मैं यूथ कांग्रेस को बधाई देना चाहता हूं, आपका स्थापना दिवस है, लगे रहिए, हिंदुस्तान के युवाओं के लिए लड़िए।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में दक्षिण एशिया मामलों की प्रभारी बनीं फोंटिस

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी स्वीप

Ajit Sinha

महिला मित्र ने बॉयफ्रेंड को फोन करके बुलाया और अन्य साथियों के संग मिल कर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!