Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 65वीं रैंक प्राप्त करने पर  आशिमा गोयल को दी बधाई।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 65वीं रैंक प्राप्त करने पर बल्लभगढ़ की बेटी आशिमा गोयल व उसके परिजनों को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने आशिमा गोयल के घर पर जाकर गुलदस्ता भेंट कर उसे व उसके परिवारजनों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल कर रही हैं। सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी सफल हो रहा है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि आशिमा ने जो मुकाम हासिल किया है,

उससे न केवल फरीदाबाद जिला का बल्कि पूरे क्षे़त्र का नाम रोशन किया है। आशिमा गोयल अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। आज आशिमा की मेहनत से पूरे परिवार के सपने साकार हुए हैं। आशिमा ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग के यह रैंक हासिल की है। बल्लभगढ़ के विजय नगर की रहने वाली आशिमा गोयल ने बताया कि उनका सफलता के पीछे उनके माता-पिता की प्रेरणा व मेहनत का विेशेष योगदान है। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले साथियों से भी उसे निरंतर प्रेरणा मिलती रही। आशिमा गोयल की इस उपलब्धि से पिता मित्र सेन गोयल और माता मीणा गोयल सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आशिमा एक साल मुंबई में भी जॉब कर चुकी हैं। उसने बताया कि वह घर पर रहकर प्रतिदिन 10 से 12 घंटे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती थी।

Related posts

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल औपचारिक बजट पेश करने से पहले 8 को गुरुग्राम 15 जनवरी को फरीदाबाद में प्री-बजट परामर्श बैठक करेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अन्ना हजारे टीम ने आज सैंकडों युवाओं के साथ किसानों को समर्थन।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!