Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है…

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के पिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने फरवरी में ही बांद्रा पुलिस को सूचित किया था कि उनके बेटे की जान को खतरा है. इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने खुद बनाया है और इसे समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस तरह वह इस वीडियो में बता रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया था,और अब 40 दिन बाद आखिर पटना में FIR दर्ज कराई है.


इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कह रहे हैं, ’25 फरवरी, मैंने बांद्रा पुलिस को सूचना दी थी कि वह खतरे में है. उसका निधन 14 जून को हुआ और मैंने उनसे कहा कि 25 फरवरी की शिकायत में जिन लोगों के नाम थे उनके खिलाफ कार्यवाही करें. उसकी मौत के 40 दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. तो मैंने पटना में FIR फाइल कर दी.’

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एम्स अस्पताल में निधन

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज नवनिर्मित जिला कार्यालयों का विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

झमाझम बारिश:ठंड बढ़ा, घरों के खिड़की दरवाजे बंद, बाजार में सन्नाटा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!