Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: बकरीद पर ड्यूटी पर नहीं आए तो 36 पुलिसकर्मी को नॉर्थ-वेस्ट डीसीपी ने कर दिया सस्पेंड

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के मामलों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. ऐसे में प्रशासन के सामने त्योहारों का मौसम भी एक चुनौती से कम नहीं है. दिल्ली में बकरीद को लेकर पुलिस लंबे समय से तैयारी में जुटा हुआ था. वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों पर अब नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी विजयन्ता आर्या का गुस्सा फूटा है.विजयन्ता आर्या ने जिले के 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. ईद के लिए जिले में तैयारी करने के लिए ड्यूटी पर न आने पर ये कार्रवाई की गई है. इन 36 पुलिसकर्मियों को ईद के मद्देनजर आज सुबह 5 बजे ड्यूटी पर अपने इलाके में पहुंचना था, लेकिन ये ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इसके बाद डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए सभी 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.  

कोरोना संकट के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से बार-बार मस्जिद प्रशासन ने दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की. जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया.  हालांकि जामा मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं. कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए. मस्जिद में आगे बैठे लोग तो दूरी बना कर नमाज अदा कर रहे थे. लेकिन पीछे बैठे लोग बेहद नजदीक बैठकर नमाज अदा करते दिखे.  

Related posts

भाजपा तमिलनाडु जैसे प्रगतिशील राज्यों को सजा देना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने परिसीमन के खतरनाक प्रयास को हराया: खरगे

Ajit Sinha

रक्षामंत्री राजनाथ ने आज लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए-लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

अब दिल्ली जल बोर्ड की सभी परियोजनाएं में रखी जाएगी एक्सपर्ट कानूनी फर्म

Ajit Sinha
error: Content is protected !!