Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

पानी में दो सांपों के बीच हुई ये खतरनाक जंग हैं या रोमांस ये कौन तय करेगा – देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दो नर रेट स्नेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जहां सांप घर में घुस जाते हैं और रेस्क्यू टीम आकर उनको बाहर निकालती है.क्या आपने दो सांपों को लड़ते हुए देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर दो सांप के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो सांप लड़ाई करते दिख रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने पोस्ट किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांप सड़क किनारे पानी में लड़ रहे हैं. वो लड़ाई करते-करते सड़क पर आ जाते हैं और वहां लड़ाई को जारी रखते हैं. दोनों एक-दूसरे से लिपट जाते हैं और एक दूसरे पर वार करना शुरू कर देते हैं.इन दोनों सांपों को रेट स्नेक बताया जा रहा है. सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेट स्नेक प्रभुत्व के लिए मुकाबला करते हैं. यहां दो मेल स्नेक अपने क्षेत्र को परिभाषित करने और अपने साथी की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं.’सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 31 जुलाई की सुबह 7:47 AM पर शेयर किया है, जिसके अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक्स और चुके हैं. साथ ही 100 से ज्यादा लाइक्स और 157 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तत्काल अनुमति देने के लिए एलजी को लिखा पत्र।

Ajit Sinha

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा,आज फिर जनता जीत गई, और गुंडागर्दी हार गई, मेयर बनी शैली ओबराय

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!